स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालयों में गूंजा राष्ट्रगान, बच्चों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा
बलिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय पानी टंकी रोड एवं अंबेडकर हरिजन विद्यालय बालीपुर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान के साथ देश की आजादी का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रवीण सिंह ने पहुंचकर बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। बच्चों को महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश के विकास में योगदान देना चाहिए।
इस दौरान डॉ. रूपेश सिंह, सतीश, अजय कुमार, असीस समेत शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग मौजूद रहे। बच्चों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। विद्यालय परिसर में पूरे दिन देशभक्ति का माहौल बना रहा और भारत माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
