पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार , न्यायालय भेजा
बलिया। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चितबड़ागांव पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक ओमनारायण पाठक अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और जांच के दौरान ग्राम सुजायत के पास से न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के आधार पर सुनील कुमार सिंह पुत्र मुरली सिंह, निवासी सुजायत, थाना चितबड़ागांव को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के मामले में वारंट जारी था।
गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया।


