आरओ प्लांट चालू करते समय करंट की चपेट में आए संचालक, मौके पर मौत
बलिया। जिले के हनुमानगंज क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में आरओ प्लांट संचालक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, हनुमानगंज निवासी राजकुमार गुप्ता (38) बोतलबंद आरओ का पानी तैयार कर घर-घर सप्लाई करने का काम करते थे। सोमवार सुबह वह रोज की तरह अपने प्रतिष्ठान पर आरओ मशीन चालू करने पहुंचे। इसी दौरान मशीन में उतरे करंट की चपेट में आ गए। तेज करंट लगने से वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।
घटना का पता तब चला, जब एक ग्राहक पानी लेने के लिए प्रतिष्ठान पर पहुंचा। उसने राजकुमार को जमीन पर अचेत पड़ा देखा और शोर मचाया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।


