Skip to content
Ballia Xpress Ballia Xpress Ballia Xpress
Ballia Xpress Ballia Xpress Ballia Xpress
  • Home
  • Pages
    • About us
    • Terms and conditions
  • Contact

Recent Posts

  • मिरनगंज में गूंजे वैदिक मंत्र, भगवान विश्वकर्मा मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न
  • प्रसव के नाम पर 40 हजार लेकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने दबोचा, महिला की मौत से मचा था हड़कंप
  • स्वास्थ्य योजनाओं में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार
  • बलिया में कोचिंग संस्थानों पर सख्ती, बेसमेंट में संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित
  • अपहरण व दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार

Recent Posts

  • मिरनगंज में गूंजे वैदिक मंत्र, भगवान विश्वकर्मा मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न
    by Ballia Xpress
    June 25, 2026

    June 24, 2026
  • बलिया में कोचिंग संस्थानों पर सख्ती, बेसमेंट में संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित
    by Ballia Xpress
    June 24, 2026
  • Home
  • Pages
    • About us
    • Terms and conditions
  • Contact
Close

Search

ballia

बलिया में कोचिंग संस्थानों पर सख्ती, बेसमेंट में संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित

By Ballia Xpress
June 24, 2026 2 Min Read
Post Views: 4

बलिया। जिले में संचालित कोचिंग संस्थानों और सार्वजनिक लाइब्रेरी पर अब प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। जिलाधिकारी मंगल प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बिना पंजीकरण और अग्निशमन विभाग की एनओसी के कोई भी कोचिंग संस्थान संचालित नहीं होगा। साथ ही बेसमेंट में कोचिंग चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

डीएम ने कहा कि सभी कोचिंग संस्थानों को उत्तर प्रदेश कोचिंग विनियमन नियमावली-2002 का शत-प्रतिशत पालन करना होगा। प्रत्येक संस्थान का जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में पंजीकरण अनिवार्य होगा। भवन में अग्नि सुरक्षा के सभी मानकों का पालन, पर्याप्त खिड़कियां, सुरक्षित निकास मार्ग, स्वच्छ पेयजल, शौचालय तथा विद्युत सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जिले के अधिकांश कोचिंग संस्थानों का पंजीकरण समाप्त हो चुका है तथा कई संचालकों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन तो किया है, लेकिन अग्निशमन विभाग की एनओसी संलग्न नहीं की है। डीएम ने जिला अग्निशमन अधिकारी को सुरक्षा मानकों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और एनओसी प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए।

पंजीकरण शुल्क छात्र संख्या के आधार पर 250 रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक निर्धारित किया गया है। एक बार जमा किया गया शुल्क तीन वर्ष तक मान्य रहेगा।

बैठक में डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक को कोचिंग संस्थानों के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए पोर्टल विकसित कराने का भी निर्देश दिया, ताकि आवेदन प्रक्रिया सरल और पारदर्शी हो सके।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी से यदि कोई हादसा होता है तो संबंधित संचालकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी संस्थानों से शासन के निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की।

Author

Ballia Xpress

Follow Me
Other Articles
Previous

अपहरण व दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार

Next

स्वास्थ्य योजनाओं में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Recent Posts

  • मिरनगंज में गूंजे वैदिक मंत्र, भगवान विश्वकर्मा मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न
  • प्रसव के नाम पर 40 हजार लेकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने दबोचा, महिला की मौत से मचा था हड़कंप
  • स्वास्थ्य योजनाओं में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार
  • बलिया में कोचिंग संस्थानों पर सख्ती, बेसमेंट में संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित
  • अपहरण व दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार

Recent Posts

  • मिरनगंज में गूंजे वैदिक मंत्र, भगवान विश्वकर्मा मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न
    by Ballia Xpress
    June 25, 2026
  • jci
    जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की मासिक वर्चुअल बैठक संपन्न, पत्रकारों की सुरक्षा और निष्पक्ष पत्रकारिता पर मंथन
    by Ballia Xpress
    June 16, 2026
  • co farewell
    स्थानांतरित सीओ अधिकारियों को दी गई सम्मानपूर्ण विदाई, पुलिस अधिकारियों ने सराहा योगदान
    by Ballia Xpress
    June 16, 2026
  • विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    by Ballia Xpress
    June 16, 2026

Search...

Recent Posts

  • मिरनगंज में गूंजे वैदिक मंत्र, भगवान विश्वकर्मा मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न
  • प्रसव के नाम पर 40 हजार लेकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने दबोचा, महिला की मौत से मचा था हड़कंप
  • स्वास्थ्य योजनाओं में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार
  • बलिया में कोचिंग संस्थानों पर सख्ती, बेसमेंट में संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित
  • अपहरण व दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार

Archives

  • June 2026 (33)

Links

  • About us
  • Contact
  • Terms and conditions
Copyright 2026 — Ballia Xpress. All rights reserved.

Powered by
►
Necessary cookies enable essential site features like secure log-ins and consent preference adjustments. They do not store personal data.
None
►
Functional cookies support features like content sharing on social media, collecting feedback, and enabling third-party tools.
None
►
Analytical cookies track visitor interactions, providing insights on metrics like visitor count, bounce rate, and traffic sources.
None
►
Advertisement cookies deliver personalized ads based on your previous visits and analyze the effectiveness of ad campaigns.
None
►
Unclassified cookies are cookies that we are in the process of classifying, together with the providers of individual cookies.
None
Powered by