Skip to content
Ballia Xpress Ballia Xpress Ballia Xpress
Ballia Xpress Ballia Xpress Ballia Xpress
  • Home
  • Pages
    • About us
    • Terms and conditions
  • Contact

Recent Posts

  • जनगणना के आंकड़ों से बनेगी विकास की नई तस्वीर, बलिया में तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार
  • वोटर लिस्ट में महिलाओं की संख्या बढ़ाने की चुनौती, डीएम ने राजनीतिक दलों को जोड़ा अभियान से
  • बलिया में 10 साल पुराने मुकदमे में वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में होगी पेशी
  • महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मैदान में उतरी बलिया पुलिस, मिशन शक्ति से बेटियों को किया जागरूक
  • प्रतापगढ़ में बलिया के MBBS छात्र की मौत से सनसनी, हॉस्टल के नीचे मिला शव

Recent Posts

  • जनगणना के आंकड़ों से बनेगी विकास की नई तस्वीर, बलिया में तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार
    by Ballia Xpress
    October 26, 2026

    October 25, 2026
  • Home
  • Pages
    • About us
    • Terms and conditions
  • Contact
Close

Search

ballia

जनगणना के आंकड़ों से बनेगी विकास की नई तस्वीर, बलिया में तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

By Ballia Xpress
October 26, 2026 2 Min Read
Post Views: 1

बलिया। विकास की योजनाओं को प्रभावी बनाने और जरूरतमंदों तक सरकारी सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर बलिया में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सोमवार को धरहरा स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देकर जनगणना की प्रक्रिया और जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि जनगणना के आंकड़े देश और समाज के भविष्य की विकास योजनाओं की दिशा निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सही आंकड़ों के आधार पर ही सरकार विभिन्न क्षेत्रों की जरूरतों का आकलन कर जनकल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा तैयार करती है।

उन्होंने कहा कि आवास, पेयजल, साक्षरता और सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों से जुड़ी जानकारी समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों तक सुविधाएं पहुंचाने में मददगार साबित होती है। इसलिए जनगणना के दौरान प्रत्येक जानकारी का संकलन पूरी निष्पक्षता, सावधानी और जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए।

प्रशिक्षण में प्रश्नावली और आंकड़ों के संकलन की जानकारी

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को घर-घर जाकर निर्धारित प्रश्नों के माध्यम से जानकारी जुटाने और उसे सही तरीके से दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई। जनगणना से संबंधित प्रश्न संख्या 1 से 40 तक की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण को व्यवस्थित बनाने के लिए प्रतिभागियों को 50-50 के समूहों में विभाजित किया गया।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना के सटीक आंकड़े भविष्य की योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने और विकास की प्राथमिकताएं तय करने में सहायक होंगे।

इस अवसर पर एडीएम अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Author

Ballia Xpress

Follow Me
Other Articles
Previous

वोटर लिस्ट में महिलाओं की संख्या बढ़ाने की चुनौती, डीएम ने राजनीतिक दलों को जोड़ा अभियान से

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Recent Posts

  • जनगणना के आंकड़ों से बनेगी विकास की नई तस्वीर, बलिया में तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार
  • वोटर लिस्ट में महिलाओं की संख्या बढ़ाने की चुनौती, डीएम ने राजनीतिक दलों को जोड़ा अभियान से
  • बलिया में 10 साल पुराने मुकदमे में वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में होगी पेशी
  • महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मैदान में उतरी बलिया पुलिस, मिशन शक्ति से बेटियों को किया जागरूक
  • प्रतापगढ़ में बलिया के MBBS छात्र की मौत से सनसनी, हॉस्टल के नीचे मिला शव

Recent Posts

  • जनगणना के आंकड़ों से बनेगी विकास की नई तस्वीर, बलिया में तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार
    by Ballia Xpress
    October 26, 2026
  • Example Post for WordPress

    by Ballia Xpress
    August 25, 2025
  • Example Post for WordPress

    by Ballia Xpress
    August 25, 2025
  • Example Post for WordPress

    by Ballia Xpress
    September 10, 2025

Search...

Recent Posts

  • जनगणना के आंकड़ों से बनेगी विकास की नई तस्वीर, बलिया में तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार
  • वोटर लिस्ट में महिलाओं की संख्या बढ़ाने की चुनौती, डीएम ने राजनीतिक दलों को जोड़ा अभियान से
  • बलिया में 10 साल पुराने मुकदमे में वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में होगी पेशी
  • महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मैदान में उतरी बलिया पुलिस, मिशन शक्ति से बेटियों को किया जागरूक
  • प्रतापगढ़ में बलिया के MBBS छात्र की मौत से सनसनी, हॉस्टल के नीचे मिला शव

Archives

  • October 2026 (50)
  • September 2026 (67)
  • August 2026 (58)
  • July 2026 (77)
  • June 2026 (46)
  • May 2026 (4)
  • April 2026 (2)
  • March 2026 (4)
  • February 2026 (7)
  • September 2025 (2)
  • August 2025 (2)

Links

  • About us
  • Contact
  • Terms and conditions
Copyright 2026 — Ballia Xpress. All rights reserved.

Powered by
Necessary cookies enable essential site features like secure log-ins and consent preference adjustments. They do not store personal data.
None
Functional cookies support features like content sharing on social media, collecting feedback, and enabling third-party tools.
None
Analytical cookies track visitor interactions, providing insights on metrics like visitor count, bounce rate, and traffic sources.
None
Advertisement cookies deliver personalized ads based on your previous visits and analyze the effectiveness of ad campaigns.
None
Unclassified cookies are cookies that we are in the process of classifying, together with the providers of individual cookies.
None
Powered by