पुलिस लाइन में एसपी ने परखी जवानों की तैयारियां, डायल 112 के उपकरणों का लिया जायजा
बलिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने परेड की सलामी लेने के बाद पुलिसकर्मियों के साथ दौड़ लगाई और जवानों को शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए प्रेरित किया।
एसपी ने टोलीवार ड्रिल का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को अनुशासन, एकरूपता और बेहतर तालमेल के साथ अभ्यास करने के निर्देश दिए। इसके बाद थानों और डायल 112 वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट एड किट समेत अन्य संसाधनों की स्थिति जांची।
उन्होंने सभी उपकरणों को दुरुस्त रखने, नियमित साफ-सफाई करने और आपात स्थिति में उनके प्रभावी इस्तेमाल के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन मंजरी राव समेत पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।



