महिलाओं पर अश्लील कमेंटबाजी करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार
बलिया। महिलाओं के साथ अभद्रता और अश्लील टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सुखपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 14 अक्टूबर को एंटी रोमियो टीम ने शेरवांकला गांव से अंकित गुप्ता (25), निवासी कृषि मंडी बेल्थरा रोड, थाना उभांव और बेरुआरबारी स्थित मंदिर के पास से शिवम कुमार (22), निवासी मिड्ढा, थाना सुखपुरा को पकड़ा। दोनों पर महिलाओं के आवागमन के दौरान अश्लील हरकत करने और अभद्र टिप्पणियां करने का आरोप है।
उपनिरीक्षक सुनील सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने दोनों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया।


