पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में बाल अपचारी को किया गिरफ्तार
बलिया। सिकंदरपुर थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया है।
पुलिस के मुताबिक, 10 अक्टूबर को नाबालिग की मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 87, 70(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 की बढ़ोतरी की गई।
12 अक्टूबर की रात उपनिरीक्षक पवन कुमार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कटघरा मोड़ के पास से तेंदुआ निवासी सूरज राजभर (19) को गिरफ्तार किया और एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए प्रकरण न्यायालय भेज दिया।



