बलिया में 15 वर्षीय किशोर पांच दिन से लापता, परिवार बेहाल; पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर करनी गांव निवासी 15 वर्षीय आदित्य यादव उर्फ कल्लू यादव के पांच दिनों से लापता होने से परिवार परेशान है। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। मामले में उभांव पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार, जितेन्द्र यादव का बेटा आदित्य 21 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे बेल्थरा रोड जाने के लिए घर से निकला था। बताया गया है कि वह बेल्थरा रोड से यूपी 60 एडी 4092 नंबर की गाड़ी से तुतवारी पुल होते हुए बरदह की ओर गया था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। उसका मोबाइल फोन भी बंद बताया जा रहा है।
परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी काफी तलाश की। कोई सुराग नहीं मिलने पर 22 अक्टूबर को उभांव थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मुकदमा संख्या 0231/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक शकील अहमद को सौंपी गई है।
लापता किशोर की पहचान
आदित्य की उम्र 15 वर्ष तीन माह है। उसका रंग सांवला, शरीर इकहरा और लंबाई करीब पांच फीट दस इंच है। लापता होने के समय उसने सफेद फूलों के प्रिंट वाली शर्ट, नीली जींस और काली चप्पल पहन रखी थी। उसके दाहिने हाथ में स्टील का कड़ा और चांदी की राखी है।
जानकारी मिलने पर पुलिस को दें सूचना
परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को आदित्य के बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस या परिवार को सूचित करें।
परिजन: 8800686152
थानाध्यक्ष उभांव: 9454403010
पुलिस अधीक्षक बलिया कार्यालय: 9454400255
किशोर की सुरक्षित बरामदगी के लिए परिजन लोगों से सहयोग की अपील कर रहे हैं।


