बलिया : सिकन्दरपुर क्षेत्र के खरीद में महान स्वतंत्रा संग्राम सेनानी स्वर्गीय रामरक्षा गोंड जी की तेरही देव मिलन पेनकरण संस्कार में स्थित उनके पैतृक गांव खरीद में पहुँच कर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेताओं द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर विनम्र भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई पुष्पांजलि अर्पित करते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मा. रामरक्षा गोंड जी की स्वतंत्रता गाथा प्रेरणा स्रोत है आने वाली युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेकर उनकी विचारों की जलाई मशाल को थाम कर आगे बढ़ने तथा अपने देश की एकता और अखंडता मजबूत बनाए रखने के लिए हमेशा तत्पर रहने की आवश्यकता है। जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मा. रामरक्षा गोंड जी के नाम पर ट्रेन, रोडवेज की बस, गेटवे, सड़क, विद्यालय का नामकरण किया जाना चाहिए!
उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस मनाने वाली प्रदेश व केंद्र की सरकार निश्चित ही आदिवासी जनजाति समुदाय से आने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मा. रामरक्षा गोंड जी को उचित सम्मान देने का काम करेगी, ऐसा विश्वास है। श्रद्धा पुष्पांजलि अर्पित करने वाले में प्रमुख रूप से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरविंद गोंडवाना, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज शाह, युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव सुरेश शाह, बलिया तहसील अध्यक्ष संजय गोंड, जिला संरक्षक दादा अलगू गोंड, अनिल गोंड रहे