सीवीओ व पशु चिकित्साधिकारी मुरली छपरा को कारण बताओ नोटिस

बलिया –

जिलाधिकारी अदिति सिंह के निर्देश पर एसडीएम बैरिया अभय सिंह ने विकास खण्ड मुरली छपरा के गो-आश्रय स्थल भगवानपुर का निरीक्षण किया। जांच में वहां साफ-सफाई का अभाव मिला। साथ ही शुक्रवार को ही एक गाय व एक बछड़े की मौत पाई गई। इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद सीडीओ ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) डॉ अशोक कुमार मिश्र और पशु चिकित्साधिकारी, मुरली छपरा लालजी यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि गो-आश्रय स्थलों पर साफ सफाई व अन्य व्यवस्था का विशेष ख्याल रखा जाए।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]