न्यूज़ ऑफ इंडिया
सहारनपुर
:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा वाँछित/वारन्टी अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक, नगर व क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम, सहारनपुर के पर्यवेक्षण मे व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 19.04.2022 को समय 22.45 बजे राकेश मण्डी के ग्राउण्ड में ट्यूबैल के पास से अभि0 1.भैरव सिंह पुत्र अमर सिंह कश्चप निवासी मौ0 चौधरीयान कस्बा व थाना नकुड सहारनपुर हाल पता वेद विहार थाना सदर बाजार सहारनपुर, 2.बलदेव उर्फ सावन पुत्र सुरेश निवासी शिवपुरी कालोनी निकट बेहट अडडा थाना कोतवाली देहात सहारनपुर, 3.सुनील पुत्र मेवाराम निवासी ग्राम टिटोली थाना आदर्श मण्डी जिला शामली हाल पता सुनिता पत्नी स्व0 मोहित वर्मा का मकान ग्राम चक्रहेटी थाना जनकपुरी सहारनपुर, 4.रिम्पी उर्फ अजय कुमार पुत्र कश्मीरा सिंह निवासी गढी मलूक नं0 1 थाना कोतवाली नगर सहारनपुर, 5.तौहिद पुत्र वाहिद निवासी मौ0 चौक वाजदारान थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर को बाद पुलिस मुठभेड गिरफ्तार किया गया।
जिनके कब्जे से 02 अदद मोबाइल व 04 मोटरसाइकिल चोरी की 01 अदद चोरी की ईरिक्शा व 01 अदद बैटरी ईरिक्शा व 01 अदद तंमचा व 02 जिन्दा व 01 खोखा कार0 315 बोर व 04 नाजायाज चाकू बरामद हुए। जिसके सम्बन्ध में थाना को0नगर पर मु0अ0स0 99/2022 धारा 307 भादवि0 बनाम भैरव आदि 05 नफर उपरोक्त, मु0अ0स0 100/2022 धारा 414 भादवि0 बनाम भैरव आदि 05 नफर उपरोक्त, मु0अ0स0 101/2022 धारा 3/25/27 शस्त्र अधि0 बनाम भैरव उपरोक्त, मु0अ0स0 102/2022 धारा 4/25 शस्त्र अधि0 बनाम बलदेव उर्फ सावन उपरोक्त, मु0अ0स0 103/2022 धारा 4/25 शस्त्र अधि0 बनाम सुनील उपरोक्त, मु0अ0स0 104/2022 धारा 4/25 शस्त्र अधि0 बनाम रिम्पी उर्फ अजय उपरोक्त, मु0अ0स0 105/2022 धारा 4/25 शस्त्र अधि0 बनाम तौहिद उपरोक्त पर पंजीकृत किया गया है।अभियुक्तो के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।