न्यूज़ ऑफ इंडिया
गोरखपुर : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय सेवा परिषद मां अकलेश शक्ति सदन परिवार व डॉ अशोक कुमार श्रीवास्तव फैंस क्लब संयुक्त तत्वाधान में गोलघर स्थित एस0पी0पी0डी0 स्कुल परिसर स्थित सभागार में भारी संख्या में उपस्थित चित्रांश परिवारों ने भगवान श्री चित्रगुप्तजी महाराज के प्रकट उत्सव पर की वैदिक रीति से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर सभी परिवारों के सदस्यों ने कलम-दावात की विशेष पूजा भी की व हवन , आरती , प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम श्री चित्रगुप्तजी की प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया गया। जिसमें परिषद एवं कायस्थ समाज के विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित भारी संख्या में चित्रांश परिवारों ने हिस्सा लिया। तत्पष्चात् प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित की गयी। पूजा-अर्चना के बाद सभागार में समस्त चित्रांष परिवारों द्वारा सामूहिक रूप से पूजा की गयी। जिसके तहत सभी ने पहले से वितरित भगवान श्री चित्रगुप्तजी के चित्र से युक्त पृश्ठ पर विभिन्न देवी-देवताओं एवं श्री चित्रगुप्तजी के ही अनेक नामों को अंकित कर लिखित नमन किया। बाद में सभी ने भगवान श्री चित्रगुप्तजी की प्रतिमा के समक्ष अर्पित कर दिया।
इसके बाद सामूहिक रूप से हवन और महाआरती का कार्यक्रम भक्तिपूर्ण वातावरण मे सम्पन्न हुआ। अन्त में सभी लोगों के बीच महाप्रसाद का वितरण हुआ।सामूहिक पूजन, हवन , महाआरती व प्रसाद वितरन उपरान्त आस-पास के मन्दिर के समीप अपने पूर्वजों, मां अकलेश व कायस्थ रत्न लोकप्रिय राजनेता व समाजसेवी स्व.डॉक्टर अशोक कुमार श्रीवास्तव की स्मृति में असहायो मे वस्त्र ,खाद्य सामग्री ,फल व मिठाई आदि बाटी गई।