बैरिया मे विजयादशमी के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बैरिया विधानसभा के कार्यकर्ताओं एवम पदा धिकारियों का सम्मान समारोह भाजपा नेता मुक्तेश्वर सिंह के जमालपुर स्थित आवास पर किया गया।हजारों की संख्या में पहुँचे भाजपा कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने अपने उदबोधन में कहा कि अमृत महोत्सव के अवसर पर कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए विजयादशमी के अवसर पर कार्यकर्ताओं के सम्मान का कार्यक्रम किया जा रहा है कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता प्रधान पार्टी है यह न तो जाति की पार्टी है न ही क्षेत्र या व्यक्ति की पार्टी है यह एक विचार की पार्टी है।यह राष्ट्रीय कल्याण की सोच की पार्टी है।उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तृत से लोगो बताया और कार्यकर्ताओं से अपील की कि सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाने की अपील की।कहा कि देश में पहली बार किसानों को सम्मान मिला है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अगुवाई में विश्व स्तर पर देश का मान बढ़ा है।
कार्यक्रम के आयोजक मुक्तेश्वर सिंह ने कार्यक्रम में आए कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया व सभी के प्रति आभार जताया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, कन्हैया सिंह, राकेश सिंह, विजय बाहदुर सिंह, श्यामसुंदर उपाध्याय, धरम वीर उपाध्याय, राजनारायण तिवारी, पप्पू सिंह रणजीत मौर्य, गुप्तेश्वर पाठक, रत्नेश सिंह, अश्वनी ओझा, दिलीप गुप्ता, मदन सिंह, शैलेश पासवान, महिमा सिंह, रमाकांत पाण्डेय, दिग्विजय सिंह ,धनंजय सिंह, मिथलेश चौबे, भुवर सिंह, सुधांशू तिवारी आदि रहे।कार्यक्रम का संचालन आमिताभ उपाध्याय ने किया।