बलिया : धूमधाम से मनाया गया जेपी जयंती ,पूर्व सांसद सहित विधायक भी हुए शामिल

संपूर्ण क्रांति के प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण के 119 वी जयंती पर उनके जन्मभूमि जयप्रकाश नगर में अहले सुबह से ही सोमवार को अच्छी खासी चहल-पहल रही। आचार्य नरेंद्र देव बाल विद्या मंदिर जयप्रकाश नगर के छात्र छात्राओं ने लोकनायक के नाम का जयकारा लगाते हुए प्रभात फेरी करते हुए जयप्रकाश नारायण शहीद स्मारक प्रतिष्ठान पर पहुंचकर वहां भजन, गीत, संगीत, पीटी परेड कर लोकनायक को सलामी दी। इस अवसर पर 5 अक्टूबर से पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर के जन्म स्थान से सजपा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में पदयात्रा पहुंची। लोकनायक को प्रथम माल्यार्पण पदयात्रा के लोगों ने अनिल सिंह के नेतृत्व में किया। उसके बाद यहां श्रद्धा सुमन अर्पित करने आने वालों का तांता लग गया।

स्मारक पर पहुँचने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद भरत सिंह, बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह,भाजपा नेता मुक्तेश्वर सिंह गोरखपुर मंडल के प्रभारी साकेत सिंह तथा बैरिया विधानसभा के चारों मंडल अध्यक्ष व सदस्य तथा पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया। माल्यार्पण करने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, अरविंद सिंह सेंगर, अभिषेक सिंह रंजन, धनंजय सिंह, सपा नेता शैलेश सिंह,भगवती सिंह , अशोक सिंह, रामेश्वर सिंह, प्रीतम सिंह, प्रवीण सिंह, संतोष सिंह, आशीष सिंह, रवि भान सिंह,अजय निर्दोष, डॉक्टर शशिकांत, भिखारी गिरी, बाबू सिंह, मुनील गोड़, नंदजी सिंह, राकेश सिंह,रामबालक सिंह, अमरनाथ सिंह, विनोद सिंह, जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार यादव, ग्राम प्रधान अशोक यादव,अनिरुद्ध सिंह आदि ने माल्यापर्ण किया। इसी क्रम में जय प्रभा पुस्तकालय में वेस्ट वुड क्राफ्ट प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन सजपा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने किया।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]