![Voice Reader](https://balliaxpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://balliaxpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://balliaxpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://balliaxpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![](https://balliaxpress.com/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220415-WA0033.jpg)
बलिया : सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित मोहल्ला मिल्की एक ही परिवार के तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने पर परिवार के ऊपर जो दुखों का पहाड़ टूटा था पिछले महीने बिल्थरारोड़ मार्ग पर नवरतनपुर चट्टी के समीप सड़क एक ही परिवार के तीन लोगों की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई थी। परिजनों को सांत्वना देने विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर आर्थिक सहायता देने का क्रम जारी है।
सिकंदरपुर के विधायक मो. जियाउद्दीन रिजवी के पहल पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने मृतक मनोज राजभर की पत्नी सीमा देवी को एक लाख रुपए का चेक दिया वहीं मृतक के भाई विनोद राजभर को एक लाख का चेक भिजवाया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता विधायक व पूर्व मंत्री राम अचल राजभर ने परिजनों आर्थिक सहायता राशि को प्रदान किया।तथा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए गतात्मा की शांति व परिजनों को सहन शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।साथ ही आश्वासन दिया कि भविष्य में भी समाजवादी पार्टी आप लोगों की पूरी मदद करेगी।
इसके पूर्व भी राम अचल राजभर एवं क्षेत्रीय विधायक मो.रिजवी पीड़ित परिवार की मदद चुके हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक छोटे लाल राजभर,समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राज मंगल यादव, सपा सिकंदरपुर विधानसभा अध्यक्ष राम जी यादव , सौमेन्द्र कुमार उर्फ फुन्नू राय, चंद्रमा यादव, गुरु लाल राजभर, डॉ सतीश राजभर,देवनाथ राजभर ,अनिल राजभर ,धनंजय सिंह ,बबलू सिंह ,जितेश कुमार वर्मा, मनोज यादव ,सुशील यादव ,छोटू गुप्त सहित समाजवादी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट – अंगद कुमार