![Voice Reader](https://balliaxpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://balliaxpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://balliaxpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://balliaxpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
सपा के वरिष्ठ नेता राहुल सिंह के नेतृत्व में सोमवार को सैकड़ो सपाईयों ने साईकिल रैली निकाली।जूनियर हाईस्कूल कोटवां से शुरू होकर कोटवां रानीगंज बाजार होते हुए यात्रा का प्रथम ठहराव शहीद स्मारक बैरिया में हुआ जहां अमर शहीदों को माल्यापर्ण के पश्चात साईकिल रैली बैरिया के लिए प्रस्थान किया।
इस साईकिल रैली का समापन बैरिया तिराहे पर स्व. मैनेजर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात हुआ।इस मौके पर राहुल सिंह ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर साईकिल रैली निकाल अखिलेश यादव द्वारा कराएं गए विकास कार्यो को जन जन तक पहुँचाना और भाजपा के तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकना है।
साईकिल रैली में बैरिया विधानसभा में अध्यक्ष राजप्रताप यादव महासचिव अजय सिंह पूर्व अध्यक्ष उमेश यादव, गोपाल यादव, भीम यादव, सुदामा यादव, जनार्दन राजभर, रविन्द्र यादव, वीरेन्द्र यादव, योगेन्द्र यादव, संजय नट आदि रहे।