बलिया –
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के जिलाध्यक्ष डॉ रवि प्रकाश सिंह के निर्देश पर महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीतू सिंह एवं युवा जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा कुंडा के लोकप्रिय विधायक कुँवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के ऊपर भाजपा के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता उर्फ नंदी जी के द्वारा अमर्यादित रूप से किये गए टिप्पणी (गुंडा, माफिया अपराधी) जैसे शब्दों का प्रयोग किया है जो उचित नही है नंद गोपाल नंदी को सार्वजनिक रूप से आकर माफी मांगनी होगी ।
इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते हुए जनसत्ता दल के सभी पदाधिकारी उचित कार्यवाही की मांग करते है। कार्यवाही न होने पर जनसत्ता दल के सभी कार्यकर्ता एवम पदाधिकारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।इसमे मुख्य रूप से अवनीश सिंह युवा प्रदेश सचिव, डॉ रवि प्रकाश सिंह जिलाध्यक्ष बलिया, अनुराग सिंह रघुवंशी युवा अध्यक्ष , नीतू सिंह महिला अध्यक्ष ,अभिषेक सिंह (जिला संयोजक) ,अतुल सिंह युवा प्रधान महासचिव ,अजीत तिवारी युवा उपाध्यक्ष , दीपक सिंह युवा जिला सचिव ,कंचन सिंह ,सुनीता गुप्ता , गोलू ,राणा विक्रम सिंह ,पंकज सिंह तथा अन्य पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता मौजूद रहे।