बलिया –
बैरिया विधान सभा से सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हुए। बैरिया विधान सभा से युवा नेता प्रितम के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया। प्रितम सिंह प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह रंजन के प्रस्ताव पर पार्टी में शामिल किया ।पार्टी सदस्यता के बाद प्रितम ने कहा कि बाबा चन्द्रशेखर के प्रति हम लोगों का बचपन से आस्था है। इनके सपनों को हम लोग साकार करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि शीघ्र ही पुरे प्रदेश के सभी जनपदों में जिला कार्य समिति का गठन कर लिया जायेगा। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह रंजन ने कहा कि जिले के कोने-कोने से पार्टी में शामिल होने का सिलसिला जारी है। बाबा चन्द्रशेखर के पार्टी के प्रजिवित होने के बाद जिले के लोगों में उत्साह है।