बलिया –
समाजवादी पार्टी नगर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता अजीत मिश्रा ने कहा कि यूपी में अखिलेश यादव की लहर बह रही है। जिस रफ्तार और जिस वेग से पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। इस वेग के सामने भाजपा, बसपा, कांग्रेस टिक नहीं पायेगे। खासकर केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार से जनता पूरी तरह उब चुकी है। जो एक बड़ा परिवर्तन का संकेत दे रहे है।
वे समाजवादियों का गढ़ जनपद बलिया में नित्य हो रहे पार्टी विस्तार और जनाधार पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
श्री मिश्र ने कहा कि पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी की सदस्यता ना सिर्फ बलिया की राजनीति बल्कि प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव होगा। कहा कि उनके सपा में शामिल होने से कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह बढ़ा है। उधर सिकन्दरपुर में शेख अहमद अली उर्फ संजय भाई सपा में शामिल होने से सिकन्दरपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। पार्टी दिन प्रतिदिन आगे बढ़ रही है। पार्टी के तेज तेवर को देखकर भाजपा अभी से ही डरने लगी है। भाजपा के लोग कभी पाकिस्तान तो कभी तालिबान से लोगों को डराकर गुमराह करने में लगे है। लेकिन प्रदेश की जनता इनके झूठे बातों में नहीं आने वाली है। प्रदेश की जनता भाजपा से पूरी तरह से उब चुकी है। जिसका नतीजा 2022 में बड़ा परिवर्तन में दिखने को मिलेगा।
श्री मिश्र ने आमजन से आहृवान किया है कि वे सपा से अधिक से अधिक जुड़े। ताकि प्रदेश में एक बार फिर सपा सरकार द्वारा बनायी गयी जनकल्याण नीतियों का लाभ पूरे प्रदेश को मिल सके।