संदिग्ध परिस्थियों में अज्ञात महिला का मिला शव ,मचा हड़कंप

चितबड़ागांव / बलिया –

स्थानीय थाना क्षेत्र के धर्मापुर रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिम शाहापुर गांव के सामने रेल पटरी के बगल में एक 32 वर्षीय अज्ञात महिला संदिग्ध अवस्था में मृत पाई गई। महिला के सिर में गंभीर चोटें हैं व दोनों पैर टूट गए हैं। सुबह शौच के लिए जा रहे ग्रामीणों की नजर पड़ने पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची रेलवे एवं स्थानीय पुलिस ने उसकी शिनाख्त एक अज्ञात महिला के रूप में किया। कयास लगाया जा रहा है कि रात के अज्ञात पहर में गुजर रही किसी ट्रेन से यह महिला नीचे गिरी होगी या उसका गिरना किसी अन्य कारण से भी हो सकता है। पुलिस ने शव को पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]