![Voice Reader](https://balliaxpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://balliaxpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://balliaxpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://balliaxpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
बलिया –
नगर स्थित पी डब्लू डी डाक बंगले पर हिंदू युवा वाहिनी द्वारा भूतपूर्व मुख्यमंत्री ,राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर शोकसभा कर श्र्द्धांजलि अर्पित की गई।जिला प्रभारी पंकज सिंह व जिलाध्यक्ष मनीष सिंह उज्जैन और संगठन द्वारा कल्याण सिंह जी के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर 2 मिनट का मौन धारण किया गया।शोकसभा को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी पंकज सिंह राम मंदिर आंदोलन में कल्याण सिंह जी के योगदान पर चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने सत्ता को ठुकरा कर धर्म की स्थापना की।कल्याण सिंह ने जीवन भर जन कल्याण के लिए काम किया, और माता-पिता द्वारा रखा गया नाम उन्होंने सार्थक किया।
कल्याण सिंह भारत के कोने-कोने में विश्वास का दूसरा नाम थे। जब भी जो भी दायित्व उन्हें मिला, हमेशा प्रेरणादायी काम ही किया। देश ने एक मूल्यवान शख्सियत को खोया है।इसी क्रम में जिलाध्यक्ष मनीष सिंह उज्जैन ने कहा कि भगवान श्री राम के मंदिर की स्थापना पीएम मोदी ने की और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मंदिर का निर्माण चल रहा है। लेकिन इसका जो मार्ग प्रशस्त कल्याण सिंह जी ने किया था।ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।शोकसभा में जिलाध्यक्ष मनीष सिंह उज्जैन, जिला उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष रोहित सिंह,जिला मीडिया प्रभारी सागर शेखर,चन्दन सिंह,नगर अध्यक्ष कृष्णा वर्मा,प्रयाग नवल,आदि रहे।