बलिया में प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुप्ता का हुआ भव्य स्वागत

बलिया –

पश्चिम बंगाल के राष्ट्रीय अधिवेशन में यूपी के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा के निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुप्ता का गुरुवार को अपने गृहजनपद बलिया में कृषक एक्सप्रेस ट्रेन से प्रथम आगमन हुआ। जिनका बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर क्षेत्रीय जनता और संगठन ने भव्य स्वागत किया।

बारिश के बावजूद स्वागत में जुटी जबरदस्त भीड़, गैर जनपद से भी जुटे पदाधिकारी स्वागत के दौरान युवाओं के उत्साह और मौजूद भीड़ के कारण बारिश में ही प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुप्ता समर्थकों के साथ रेलवे स्टेशन से रेलवे चैराहा होते हुए नगर में करीब तीन किलोमीटर तक पैदल ही निकल गए। बारिश के बावजूद बलिया, मऊ और गाजीपुर के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। अभामवैसभा के प्रदेश महामंत्री गिरिश गुप्ता भी मधुबन के नपं चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया और समर्थकों के साथ बिल्थरारोड पहुंचे।

बलिया में बोले अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुप्ता

अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कहा कि मद्धेशिया वैश्य समाज के सामाजिक और राजनीतिक विकास के लिए अभी बहुत कुछ करना बाकी है। इसके तहत संगठन की राजनीतिक शक्ति बढ़ाने के लिए तमाम बड़े राजनीतिक दल और क्षेत्रीय दलों से वार्ता होगी। संगठन के एकजुटता की ताकत को तमाम दलों ने गंभीरता से लिया है लेकिन समाज के विकास के नाम पर छलने वालों को अब सीधा जवाब दिया जायेगा।

विवादित लोगों को संगठन से दिखाया जा रहा रास्ता

प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कहा कि अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा कभी विवादित नहीं रहा है। कुछ विवादित लोग थे। जिन्हें अब संगठन से रास्ता दिखाया जा रहा है और संगठन की मजबूती के लिए हर आवश्यक कदम उठाये जायेंगे। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुप्ता जी ने युवाओं का किया अभिवादन
अभामवैस के प्रदेश अध्यक्ष होने के बाद पहली बार बलिया जनपद आने के बाद बारिश के बावजूद स्वागत में उमड़ी भीड़ का प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने अभिवादन स्वीकार किया और सभी का आभार जताया। कहा कि युवा ही देश की ताकत है और उनकी सबसे बड़ी मजबूती। जिनके कारण ही आज वे हर जिम्मेदारियों को निभा पाते है। जिनका सम्मान सदैव सर्वोपरी रहा है।

स्वागत में जुट बलिया, मऊ और गाजीपुर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुप्ता के बलिया में स्वागत के लिए बलिया, मऊ और गाजीपुर से भी अनेक लोगों ने पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रदेश महामंत्री गिरीश गुप्ता, मधुबन नप चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया, बलिया जिला अध्यक्ष विजय मद्धेशिया, ओमप्रकाश गुप्ता, मोहन मद्धेशिया, मृत्युंजय गुप्ता, शिवमंगल विक्की, सतीश गुप्ता, आलोक गुप्ता, पंकज मोदी, सतीश राव अंजय, विक्की गुप्ता, रितेश कुशवाहा, सुनील साहनी, पुनीत गुप्ता, असिंदर गुप्ता, चंदन मद्धेशिया, सज्जन आर्य, पिक्की वर्मा, विपिन बिहारी पाण्डे, विनोद जायसवाल, गुड्डू जायसवाल, माखन मद्धेशिया, सुनील मिंटू, राजेश वर्मा, रवि सिंह, म्मृत्युंजय गुप्ता, राममनोहर गांधी, संजय गुप्ता, राजू शर्मा, रमेश गुप्ता, सुधीर मौर्य, शुभम वर्मा, प्रेमचंद्र गुप्ता, अरुण तिवारी, बटम जयसवाल, दीनबंधु, उपेंद्र मिंटू, अक्षयलाल, गोपाल गुप्ता, राजेश चैरसिया, लालू गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]