



बलिया : कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह महोदय के निर्देशन में जनपद के थाना गड़वार की मिशन शक्ति पुलिस टीम के उ0नि0 राम कुमार यादव, म0उ0नि0 सोनाली सिंह, म0आ0 दीपिका देवी, व का0 शिवम पटेल द्वारा बाबू चंद्र चूर्ण सिंह इंटर कॉलेज एवं थाना बांसडीह की मिशन शक्ति पुलिस टीम की म0उ0नि0 सोनम राव व म0हे0का0 शीला देवी द्वारा अंकुर पब्लिक स्कूल बांसडीह में जाकर छात्राओँ/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही चौपाल का आयोजन कर बालिकाओं को कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण के तहत महिला सुरक्षा व आत्मरक्षार्थ संबंधी जानकारी दी गई और शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बर, जैसे- 1090, 112, 1076, 1098, 108 की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग हेतु बताया गया। साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे बचने और सतर्क रहने हेतु 1930 हेल्प लाइन नंबर का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई। सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित उन्हें जागरूक किया गया।