



गोरखपुर : जनपद के सहजनवां थाना क्षेत्र के सिसई भस्का में शुक्रवार को डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।दो किशोरों की गला रेतकर हत्या की गई है और उनके शव अर्धनग्न अवस्था में पाए गए हैं। दोनों किशोरों के शव हाथ-पैर बंधे मिले हैं।
जानकारी के मुताबिक दोनों किशोर गुरूवार शाम से लापता थे। दोनों मृतक किशोर सफाई कर्मी के भतीजे और भांजे बताये जा रहे हैं।स्थानीय लोग हत्या से पहले दोनों किशोरों के साथ कुकर्म होने की भी आशंका जता रहे हैं।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है।
सहजनवां थाना क्षेत्र के सिसई भक्सा गांव के सीवान में शुक्रवार की सुबह दो नाबालिग बच्चों का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। इसमे एक भक्सा निवासी अभिषेक और दूसरा चिलुआ ताल थाना क्षेत्र के नवापार निवासी प्रिंस कुमार है। दोनों का हाथ और पैर बंधा हुआ था, मुंह में कपड़ा ठूसकर गला रेता गया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। शुक्रवार की सुबह गांव के पश्चिम तरफ सिवान में स्थित एक सरसों के खेत में अभिषेक और प्रिंस का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों बच्चों का हाथ पर उन्हीं का कपड़ा निकाल के बांध गया था और गले को धारदार हथियार से काट दिया गया है।
आरोपितों ने मृतक बच्चों के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। मौके पर संघर्ष के भी निशान भी मिले हैं। सीओ कैंपियरगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम जांच कर रही है। वही सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर एसएसपी गोरखपुर ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के जल्द अनावरण के लिए कई टीमें लगा दिया है।