जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित जन – जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बलिया : जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार ने आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित जन-जागरूकता रैली को जिला महिला चिकित्सालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
       
यह रैली जिला महिला चिकित्सालय से प्रारंभ होकर जगदीशपुर चौराहे से होते हुए जिला पुरुष चिकित्सालय के रास्ते पुनः मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय पर समाप्त हुई।
          
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 विजय पति द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय डॉ0 एस0 के0 यादव, मुख्य चिकित्सा अधिक्षीका  जिला महिला चिकित्सालय डॉ0 सुमिता सिन्हा,नोडल अधिकारी डॉ0 योगेंद्र दास एवं अन्य चिकित्सक उपस्थित रहें।

Leave a Comment