जिलाधिकारी ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किया अर्पित

बलिया : जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार ने आज नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 128वीं जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री राजेश कुमार गुप्ता एवं मुख्य राजस्व अधिकारी श्री त्रिभुवन सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

Leave a Comment