![Voice Reader](https://balliaxpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://balliaxpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://balliaxpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://balliaxpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
बलिया : लखनऊ में आयोजित "भारत रत्न" अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म शताब्दी समारोह का विकास भवन सभागार, बलिया में सजीव प्रसारण किया गया तथा उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों व गणमान्य व्यक्तियों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी तथा माननीय रक्षा मंत्री,भारत सरकार श्री राजनाथ सिंह जी के संबोधन को सुना।
विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी श्री आनन्द प्रकाश ने "भारत रत्न" अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रध्दासुमन अर्पित किया। इसके साथ ही अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने भी माल्यार्पण कर श्रध्दासुमन अर्पित किया।