सम्पूर्ण समाधान दिवस के लिए जिलाधिकारी ने जारी किया रोस्टर

गोरखपुर : शासन के निर्देशानुसार जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए सभी माह में प्रथम व तृतीय शनिवार को तहसील स्तर पर आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस के लिए जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश ने 01 जनवरी 2025 से 30 जून 2025 तक के लिए रोस्टर जारी किया है। जिलाधिकारी माह जनवरी 2025 में 04 जनवरी को तहसील सदर व 18 जनवरी को तहसील खजनी में सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करेंगे।

इसी प्रकार जिलाधिकारी माह फरवरी 2025 में 01 फरवरी को तहसील कैम्पियगंज व 15 फरवरी को तहसील बांसगांव, माह मार्च 2025 में 01 मार्च को तहसील चौरी चौरा तथा 15 मार्च को तहसील सहजनवां तथा माह अप्रैल 2025 में 5 अप्रैल को तहसील गोला तथा 19 अप्रैल को तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करेंगे। मई 2025 में जिलाधिकारी 03 मई को तहसील कैम्पियरगंज व 17 मई को तहसील बांसगांव तथा जून 2025 में जिलाधिकारी 07 जून को तहसील चौरी चौरा तथा 21 जून को तहसील सहजनवां में सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करेंगे।

जिलाधिकारी के साथ जनपद के मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व),अपर जिलाधिकारी (नगर) तथा अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) भी चक्रानुक्रम के अनुसार समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करेंगे।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]