![Voice Reader](https://balliaxpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://balliaxpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://balliaxpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://balliaxpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विगत साढ़े पांच वर्षाें में प्रदेश में हुए परिवर्तन सभी के सामने हैं। प्रदेश के प्रति लोगों का पर्सेप्शन बदला है। आमजनमानस के मन में एक नया विश्वास जागृत हुआ है। इस विश्वास के साथ समाज के सभी तबकों के व्यक्ति जाति, मत, मजहब, क्षेत्र तथा भाषा से ऊपर उठकर सरकार के विकास के विजन के साथ स्वयं को जोड़कर गौरव की अनुभूति करता है और अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का प्रयास कर रहा है।
मुख्यमंत्री आज विधान सभा में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए प्रस्तुत अनुपूरक बजट पर चर्चा के अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मार्च, 2022 में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार का गठन हुआ। लगभग 37 वर्षाें के बाद ऐसा अवसर आया, जब सत्ता में रहते हुए कोई दल पुनः पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रहा हो। लोकतंत्र में जनता का आशीर्वाद व समर्थन जनविश्वास का प्रतीक होता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की सर्वाधिक आबादी वाला राज्य है। यहां 25 करोड़ की आबादी निवास करती है। कोरोना काल खण्ड में 40 लाख प्रवासी श्रमिक तथा कामगार प्रदेश में आये। प्रदेश सरकार ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें सभी सुविधाएं प्रदान कीं। उनकी स्किल मैपिंग कराते हुए उनके अनुरूप कार्याें को देने में सफलता प्राप्त हुई। कोरोना प्रबन्धन का बेहतरीन मॉडल राज्य ने देश व दुनिया में प्रस्तुत किया। वर्ष 2018 में प्रदेश सरकार ने ‘एक जनपद, एक उत्पाद योजना’ लागू की। आज इसके परिणाम हमारे सामने हैं। बेहतरीन कानून-व्यवस्था के माध्यम से उत्तर प्रदेश ने देश में नजीर प्रस्तुत की है। आज सभी पर्व और त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाये जाते हैं। सभी लोग अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा विधान सभा तथा जनपद स्तर पर हम लोगों को प्रेरित कर सकते हैं। अलग-अलग जनपदों में अलग-अलग सेक्टरों में अलग-अलग केन्द्र बन सकते हैं। विभिन्न जनपद एजुकेशन अथवा मेडिकल के हब बन सकते हैं। सरकार इसके लिए पूरी मदद करेगी। निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से निवेश की प्रक्रिया को सिंगल विण्डो सिस्टम से जोड़ा है। इसके माध्यम से 340 से अधिक सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। सभी निवेशकों को इन्सेंटिव प्रदान करने के लिए एक पोर्टल का विकास किया गया है।